पीडीए पखवाड़ा के तहत मझोला में बैठक सम्पन्न.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडीए पखवाड़ा के तहत ग्राम मझोला में सेक्टर प्रभारी अभिषेक शाक्य के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सर्वेश अंबेडकर व शिवम यादव व अशोक अंबेडकर बंटी यादवए राजपाल यादव रहे। कार्यक्रम में किसान, नौजवान, नारी शक्ति मौजूद रही। सर्वेश अंबेडकर ने गरीब शोषित, किसान, पीडीए के बारे में लोगों को बताया और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी से अपने बूथ को जिताने की अपील की। वही युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने कहा कि गांव, गली-गली में रहने वाला किसान का बच्चा जब तक पड़ लिखकर आगे नहीं बढ़ेगा तब तक हम पिछड़े वर्ग दलित अल्पसंख्यक अपने अधिकार नहीं मांग सकेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी के लोग सामंतवादी लोगों को आगे कर चुनाव लडऩा चाहते हैं। इन सब चीजों से हटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए नारा को अपनाना होगा और भारतीय जनता पार्टी को 2024 में उखाड़ फेंकना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *