नमित पार्षदों के नामों की घोषणा को लेकर हुई बैठक

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में नामित पार्षदां की घोषणा को लेकर भाजपा कार्यालय सहादतगंज में कोर कमेटी की बैठक हुई।बैठक में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नामित पार्षदों के नामों पर चर्चा की।क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या नगर निगम में नामित पार्षदों की घोषणा होनी है। जिसके लिए नामों पर चर्चा की गई।ऐसे कार्यकर्ताओं को नामित पार्षद बनाया जाएगा जो समाज में लगातार एक्टिव रहते हों, जिससे सरकार के विकास से लोग जागरूक हों तथा योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके।महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि चर्चा के उपरांत सूची तैयार की गई है,जिसे प्रदेश महामंत्री को सौंप दिया गया है।नामित पार्षदों को घोषणा प्रदेश स्तर से की जाएगी।इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री का सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *