भिक्षावृत्ति, बालश्रम, मानव तस्करी एवं अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम हेतु बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में नोडल अधिकारी (विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी) व पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी की मासिक प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों सम्बन्धी विशेष रेस्क्यू अभियान चलाये जाने एवं भिक्षावृत्ति, बालश्रम, मानव तस्करी एवं अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी कर बालश्रम पर पूरी तरह से रोक लगायें। साथ ही लोगों को जागरुक करें कि बच्चों से काम करवाना कानूनी रुप से अपराध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *