कंपिल, समृद्धि न्यूज। विधान सभा कायमगंज में बसपा कैडर कैंप गांव चलो अभियान ने तेजी पकड़ी। लोकसभा चुनाव से पहले बसपा तीसरे मोर्चे की तैयारी में है। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने कार्यकताओं को निर्देशित किया है कैडर कैंप गांव चलो अभियान में तेजी लायें।

उसी क्रम में मंगलवार को फर्रुखाबाद की विधानसभा कायमगंज के गांव रायपुर में मंगलवार को विधानसभा कायमगंज के सेक्टर नंबर 10 रायपुर व 11 ईदगाह मुबरिक नगर में बैठक हुई। जिसमें उपस्थित विधान सभा प्रभारी रामोतार, प्रेम सिंह गौतम, सेक्टर अध्यक्ष सुशील गौतम (रायपुर), सेक्टर अध्यक्ष प्रभुदयाल, सचिन बौद्ध, विधान सभा महासचिव गौरव सिद्धार्थ के अलावा बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गांव में बसपा के कार्यों का उल्लेख किया और 2024 में मायावती को प्रधानमंत्री बनने के लिए एक-एक मत को एकजुट करने का संकल्प लिया। वहीं विधान सभा अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लोधी ने बसपा सुप्रीमो के कार्यों का वर्णन करके करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया व सर्व समाज की पार्टी बताते हुए सर्व समाज को एक साथ आने का आह्वान किया और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आगे आने को कहा।
