
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद जिला प्रभारी चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, हाजी तरीक सेठ, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरल दुबे, जिला प्रभारी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, पूर्व प्रत्याशी कायमगंज रहे रामशरण कठेरिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष चांद खान आदि नेताओं ने एक स्वर में जिला संगठन के कार्य की तारीफ की एवं संगठनात्मक कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने बूथ की कमेटी, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी बनाकर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने मासिक आय व्यय पर सभी वरिष्ठ नेताओं से अनुरोध किया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर आश्वासन दिया गया। —————————-
