इटावा, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में उघोग बंधु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम एवं एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ , बैठक में मौजूद व्यवसायियों ने अपनी समस्यायों से अवगत कराया,
जिलाध्यक्ष उघोग मंच भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उघमी योजना में बैंक सहयोग नहीं कर रहे, व्यापार चलाने में कुछ प्रेक्टिकल समस्याये आती हैं उनको बैक के अधिकारी नहीं समक्षते,
जिलाध्यक्ष उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आलोक दीक्षित ने सरकारी खरीद में लोकल मार्केट की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की, साथ ही मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से बिजली न मिलने से व्यापार और उघोग प्रभावित हो रहें हैं उसे नियमित किया जाए
बैठक में व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी शहंशाह वारसी, उपाध्यक्ष व्यापार मंडल अशोक जाटव, संतोष त्रिवेदी, ,उमेश प्रजापति सहित जिला उघोग आयुक्त सुधीर कुमार, , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उघोग बंधु की बैठक का हुआ आयोजन
