शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगरीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर गुरुवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के सहयोग से आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा, आईसीडीएस, डूडा, नगर पालिका विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। एसीएमओ डॉ0 सर्वेश यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए जरूरी है कि सभी विभाग मिलकर एक साथ कार्ययोजना तैयार करें और उस पर अमल करें। सभी बिन्दुओं को लेकर चर्चा की गई। माइक्रोपालन तैयार कर सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। डूडा ने सभी महिला समूहो की सूची प्रदान कर दी है, ताकि यूएचएनडी के दौरान बस्तियों में सत्र आयोजित करने मे एएनएम को स्थान मिल सके। नगर निगम की ओर सें बैठक में भाग ले रहे नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शहर की बस्तियों में सफाई और छिडक़ाव के लिए सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो प्रभारियो को आश्वस्त कराया है कि वह इस पर निगरानी रखेगे और संपर्क नम्बर भी दिया, ताकि ऐसी स्थिति में उन्हे फोन किया जा सके। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं टीकाकरण जैसी सेवाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सीएमएस जिला महिला अस्पताल डा0 आरसी माथुर, डीपीएम कचनबाला, रणविजय सिंह, विनोद कुमार, चन्दन यादव, अतुल कुमार, एआरओ सभी यूपीएचसी डॉ0 और स्टाफ तथा पीएसआई इंडिया से नौशाद अली ,अनुज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *