डीएम की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती परीक्षा विषयक बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जिनकी स्वच्छ छवि हो उनकी ही ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें यह विशेष ध्यान रखें कि दागी छवि वाले व्यक्तियों की ड्यूटी कदापि ना लगे। परीक्षा में कैमरे सक्रिय रखे जाएं, दो वाहन किराए पर ले लिए जाए, ताकि परीक्षा सुगमता से शासन की मंशा व नियमों के अनुसार संपन्न कराई जा सके। 15 एडेड व तीन 3 सरकारी स्कूलों में परीक्षा कराने की व्यवस्था निश्चित की गई है। अभ्यर्थियों के मोबाइल जमा कर लिए जाएंगे जो परीक्षा समाप्ति के उपरांत वापस कर दिए जाएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक व संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *