
*ईओ नगर पंचायत ने दिये आवश्यक निर्देश, अतिक्रमण न करने की सलाह
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी डॉ0 कल्पना बाजपेई व कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने कस्बे को जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों व ठेली व खोमचे वालों के साथ बैठक की।
ईओ डॉ0 कल्पना बाजपेई ने बताया कि जो दुकानदार फुटपाथ को घेरकर दुकान लगाते हैं, उन दुकानदारों को नाले तक ही दुकानों को लगाना है तथा ठेली व खोमचे वालों के लिए एलो पट्टी बनाई जाएगी। सभी ठेली वालो को बेंडर कार्ड दिया जाएगा। ठेली वाले अपना रजिस्ट्रेशन नगर पंचायत में कराएं। कुछ व्यापारियों ने कहा कि इटावा बरेली हाईवे पर जो मीट की दुकानें लगती हैं उन दुकानों को रोहिला चौराहे की तरफ लगवाया जाए। टेंपो स्टैण्ड के लिए पार्किंग की सुविधा भविष्य में की जाएगी। जिससे चौराहे पर टेंपों से जाम न लग सके। बरसात से पहले जलभराव को लेकर व्यापारियों से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पॉलीथिन, बैग व थर्माकोल से बनी वस्तुओं को दुकानदार न बेंचे। कस्बे में रविवार को येलो जोन का चिनांकन किया जाएगा। जिससे नगर पंचायत को स्वच्छ रखा जा सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, इरफान मंसूरी, देवेश सिंह चौहान, पवन गुप्ता, इरसाद मंसूरी, विजय वर्मा, अतुल चक्रवती, अनूप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
