मेघालय: आठ मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

समृद्धि न्यूज। मेघालय मंत्रिमंडल में मंगलवार को फेरबदल होने वाला था। इससे पहले मेघालय के आठ मंत्रियों ने मंत्रीपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कोनराड के0 संगमा ने राजभवन में राज्यपाल सी एच विजयशंकर से मुलाकात की और मंत्रियों के इस्तीफे सौंपे। मेघालय में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी गठबंधन वाले इस राज्य में 12 में से आठ मंत्रियों ने अचानक से इस्तीफा दे दिया। जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उनमें एनपीपी, यूडीपी, एचएसपीडीपी और बीजेपी के मंत्री शामिल हैं।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में

एनपीपी के अम्पारीन लिंगदोह,
कॉमिंगोन यम्बोन
रक्कम ए0 संगमा और अबू ताहिर मंडल,
यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला,
एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और बीजेपी के ए एल हेक शामिल है।

मेघालय में इस समय नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कर रहे हैं, इस सरकार में कई दल शामिल हैं, यह सरकार मेघालय डेमोके्रटिक एलायंस नामक गठबंधन पर आधारित है, यह गठबंधन 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद बना था, 60 सदस्यीय विधानसभा में कुल 12 मंत्री थे और इससे ज्यादा हो नहीं सकते, इनमें से 8 ने इस्तीफा दिया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एनपीपी विधायक वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग ए0 संगमा और टिमोथी डी शिरा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यूडीपी प्रमुख मेतबाह लिंगदोह और पूर्व मंत्री लखमेन रिम्बुई के शपथ लेने की भी संभावना है। सूत्रों ने बताया कि एचएसपीडीपी विधायक मेथोडियस दखार मंत्रिमंडल में शकलियार वारजरी की जगह लेंगे, जबकि भाजपा के सनबोर शुल्लई मंत्रिमंडल में एएल हेक की जगह लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *