
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रस्तोगी इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। प्रधानानार्चों एवं शिक्षकों को लेकर गहन चर्चा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिलाधिकारी को समस्याओं को लेकर शीघ्र ज्ञापन सौंपा जायेगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंडलीय संगोष्ठी कराने का आदेश प्राप्त हुआ है। साथ ही सदस्यता पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा द्वारा शिक्षा निदेशक को ११ सूत्रीय मांगपत्र सौंपे जाने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता संरक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने की। संचालन जिला महामंत्री डॉ0 बृजभूषण सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, इन्दू मिश्रा, ऐस्तर रोज दयाल, लालता प्रसाद, डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, मुन्नू सिंह तोमर, अनिल मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा, बाल गोविंद सिंह मौजूद रहे।
