ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर मुख्मंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के सपा नेताओं व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के संबंध में सौंपा। सोमवार को जनपद के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि गाजियाबाद कानपुर ग्रीन फील्ड इकनोमिक कारीडोर एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद को दिया जाये। जिसको लेकर ज्ञापन सौंपकर कहा कि फर्रुखाबाद की स्थिति बहुत खराब है। सभी सड़कें व मार्ग के मामले जनपद के पिछड़ गये हैं। सड़कों की स्थिति दयनीय है। उत्तर प्रदेश में सबसे बदहाल जिला फर्रुखाबाद है। विगत वर्षों में गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से होकर प्रस्तावित था। जिसको बदलकर शाहजहांपुर निकाला गया। हमारे जनपद को लिंक रोड से भी अभी तक नहीं जोड़ा गया। यह खेद का विषय नहीं, कार्यवाही करने की जरुरत है। इसी तरह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से गुजरना था। नई डीपीआर में इसका मार्ग मैनपुरी प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में फर्रुखाबाद के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाये। यह बेहद निंदनीय है। चार विधायक एक सांसद होने के बाद भी यहां का प्रतिनिधित्व अपंग है। इस मौके पर मनोज मिश्रा, आलोक यादव कुलदीप पाल, सौरभ कटियार, प्रशांत यादव, रामजी बाजपेयी, वैभव शुक्ला, भानु प्रताप, सलमान खान, गौरव राजपूत, विनोद सिंह, आमोद सिंह, अतुल कटियार, अनुभव अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *