फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड बढ़पुर के ग्राम लखमीपुर निवासी आशुतोष कुमार ने ग्राम पंचायत मीरपुर लखमीपुर की सभी नालियां व गलियां टूटी पड़ी है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दर्शाया कि नालियां टूटी पड़ी है, कीचड़ भरा है, सफाई छह-छह महीनों तक नहीं होती है। नालियों की कोई मरम्मत नहीं हुई है। ग्राम विकास अधिकारी गांव में देखने तक नहीं आते है। नालियों में गंदा पानी भरा हुआ है, पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बीमारियां फैली की आशंका है। सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराकर समस्याओं का निस्तारण किया जाये और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।
ग्राम लखमीपुर की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
