फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डलीय अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की अतिगंभीर मांगों को पूरा कराने के लिए प्रजातांत्रिक तरीके से सरकार का ध्यान आकर्षित करता रहता है। पेंशन किसी भी कर्मचारी, शिक्षक के बुढ़ापे की सच्ची साथी होती है। इसी के सहारे वह सेवानिवृत्त के बाद जीवन का निर्वाह करते है। सेवा अवधि में राजकोष से मिलने वाला वेतन शिक्षकों के परिवार के भरण पोषण एवं विकार के लिए आवश्यक होता है। गोरखपुर के सांसद के रुप में अपने भी कर्मचारी शिक्षक के हित में पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था। अति गंभीर व जलनशील मांगों को पूरा किया जाये। एनपीएस, यूपीएस अलाभकारी है। इसके स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये। माध्यमिक शिक्षा का वृहद भार उठा रहे वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनायी जाये और कोषागार से सम्मानजनक मानदेय दिया जाये। तदर्थ शिक्षकों को न्यायालय के निर्देशानुसार का वेतन भुगतान एवं विनियमितिकरण किया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला मंत्री अर्जुन प्रताप सिंह, बीएल त्यागी, शैलेन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों का डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
