ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है: डा0 फरहत खान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के आयकर आयुक्त डा0 फरहत खान ने कहा कि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है। हमें इस बदलते परिवेश के लिए अपने आपको तैयार रखना होगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ0 मुन्तहा खान ने कहा कि आपकी सफलता में आपकी मेहनत के साथ-साथ आपकी मां-बाप की दुआओं का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सदैव अपने मां बाप की इज्ज़त करना चाहिए। बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित मुस्लिम छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में 300 से अधिक छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक नम्बर हासिल किए। तथा इसके साथ विभिन्न बोर्डों के जनपद टापर व जनपद में नीट परीक्षा में टापर को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए टापरो में सीबीएसई कक्षा 10 से ऐमन अली, कक्षा 12 से माहिम अनीस, उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10 में आमना बानों, कक्षा 12 में टूबा, आईसीएसई से कक्षा 10 में आयशा खान, कक्षा 12 में इमाद हुसैन को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सभी बोर्ड के जिला टापर जिसमें में भावना पटेल, अर्पित कुमार, अर्जून सोमवंशी, आर्यन गुप्ता, अक्षरा रस्तोगी व तमन्ना पांडेय को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए छात्र छात्राओं में 175 छात्राएं व 125 छात्र सम्मिलित थे। कार्यक्रम में बच्चों को अपनी आगामी पढ़ाई व प्रयोगात्मक परिक्षाओं के बारे में बताया गया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, राममुरारी शुक्ल, एमएस सिद्दीकी, अनीस अहमद खां आदि ने विचार रखे। सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह सोसायटी द्वारा 19वां कार्यक्रम है। सोसायटी लगातार वर्ष 2003 से यह कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। संचालन सैय्यद रिजवान अली ने किया। इस अवसर पर नसर ख़ालिक़, असलम अब्बासी, खालिद रऊफ शमीम खान, जमील अहमद सिद्दीकी, अनवर जमाल सिद्दीकी, तसब्बर हुसैन, शाहिद हुसैन, सुहेल अहमद फारुकी़, तौसीफ अली, खुर्शीद आलम, हसन अहमद सिद्दीकी, अंसार सिद्दीकी, जुबैर खान, इसरार अहमद, हिलाल अहमद, वासिद, मोहम्मद फैसल, विलाल, ज़ीशान अंसारी, मुबीन सिद्दीकी, राजेश यादव, सलीम खान, रुमान जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।
एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी के वार्षिक समारोह में मेधावी हुए सम्मानित
