फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गल्र्स इण्टर कॉलेज में मेघावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने कहां कि हमारे यहां केवल कला संवर्ग है, परन्तु हमारी छात्राओं ने कला के विषय में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है तथा कला संवर्ग की छात्रा अलफिया खान ने इंटरमीडिएट 2024 की परीक्षा में 85.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन्शा खान ने 80.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भावना ने 79 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इकरा मेहरान, राशिका नाज, इरम बानो, अरफी अन्सारी 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल में मेहर, दीक्षा पाल, कशिश राठौर, रेविका डेविड, सामना, शिवानी दिवाकर ने 78 प्रतिशत से 75 प्रतिशत अंक तक प्राप्त किये। सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में और भी उत्तम प्रदर्शन रहेगा ऐसा विश्वास दिलाया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा सम्मान करते हुये कक्षा-10 एवं कक्षा-12 के सत्र 2024-25 की छात्राओं से कहां कि यदि वे सतत प्रयास करेंगी तो और भी अच्छा प्रदर्शन भविष्य में कर पायेंगी।
सिटी गल्र्स इ0का0 में मेघावी छात्राओं का हुआ सम्मान
