
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में ७७वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्काउट गाइड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम सम्बोधन दिया और छात्रों को उनके कर्तव्यों के प्रति बोध कराया साथ ही पंच प्रण की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि देश के बारे में युवा पीढ़ी जाने। हमारे वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राण की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया। न जाने कितने सैनिक शहीद हुए उनके बारे में युवा पीढ़ी जानकारी रखे। साथ ही उन्होंने स्काउट गाइड की परीक्षा करवायी। इंटर की परीक्षा में ९०.८० प्रतिशत अंक लाने वाले नकुल वर्मा व ८९.४० प्रतिशत अंक लाने वाले अनुराग एवं ८७.२० प्रतिशत अंक लाने वाले अभिषेक कुशवाहा को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में विद्यालय में प्रथम आने वाले सौरव वर्मा, सैफ व कृष्णा वर्मा, मिजी अब्दुल अहमद वेग को भी प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। स्काउट प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले अजय सक्सेना, अंश गुप्ता, विकास, राज वर्मा, कृष्णाय, गोपी, शिवमोहन शुक्ला, सौरव वर्मा, नीशू दुबे, ईशू मिश्रा प्रथम रहे। श्याम यादव, श्रम सिंह, खुर्शीद, दीपक, नितेश श्रीवास्तव, रामजी, नमन भारद्वाज, मोहित हसन, निखिल, ऋषि द्वितीय रहे। आशुतोष श्रीवास्तव, अमान अली, मोहम्मद जामाद, आर्यन मौर्य, कुशाग्र शर्मा, अभय मिश्रा आदि छात्र तृतीय रहे।
सभी को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने छात्रों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
