फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मीटर रीडरों ने मानदेय, पी.एफ. व ई.एस.आई. समय से न आने के संबंध में टेरा साफ्ट बेयर बिलिंग कंपनी के सर्किल इंचार्ज को पत्र भेजा।
भेजे गये पत्र में कहा गया है कि समस्त मीटर रीडरों का समय से मानदेय, पी.एफ. व ई.एस.आई. नहीं आ रहा है। दो माह का काम खत्म होने के पश्चात एक माह का कम्पनी मानदेय दे रही है, जबकि एक माह का मानदेय कम्पनी रोककर चल रही है। जिससे हम मीटर रीडरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमें अपना खर्चा तक चलाना मुश्किल हो रहा है। इसी के चलते समस्त मीटर रीडरों ने जनवरी २०२६ का काम बंद किया हुआ है। दिसंबर का मानदेय पूर्ण आश्वासन मिलने के बाद ही चालू किया जायेगा। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले मीटर रीडरों में चाँद मियां, रजत राजपूत, राजन द्विवेदी, अमन अवस्थी, अजीत कुमार, सौरभ, शिवा त्रिवेदी, अभय शुक्ला, आमिर, विनय कुमार, अनुपम दीक्षित समेत दर्जनों मीटर रीडरों के हस्ताक्षर हैं।
मीटर रीडरों ने मानदेय को लेकर कंपनी के सर्किल इंचार्ज को भेजा पत्र
