साइबर क्राइम से बचने के कैडेट्सों को बताये गये तरीके
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शूटिंग प्रतियोगिता में एमआईसी फतेहगढ़ ने बाजी मारी तथा साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताये गये।
12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर तथा कैम्प कमांडेंट कर्नल अमरजीत सिंह मलिक के दिशा निर्देशन में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-33 में शूटिंग, ड्रिल कंपटीशन, क्विज कंपटीशन कराई गई तथा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के छठे तथा सातवें दिन एनसीसी कैंप में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन एनसीसी अधिकारियों तथा पी स्टाफ द्वारा कराया गया। जिसमें शूटिंग प्रतियोगिता, ड्रिल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता रही। शूटिंग में एमआईसी ने बाजी मारी, जबकि दूसरे स्थान पर एचएलबीएन इंटर कॉलेज छिबरामऊ रहा। वहीं ड्रिल कंपटीशन में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि एमआईसी फतेहगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। ड्रिल कंपटीशन डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमन दीप खरोदे के निर्देशन में प्रारंभ हुआ ड्रिल कंपटीशन में 17 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। साइबर क्राइम ब्रांच से आए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार ने साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साइबर अपराध से बचने के अहम तरीके बताए। एएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि यदि कोई साइबर अपराध प्रकाश में आता है तो तत्काल साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल एनसीसीआरपी द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन शिकायत की वेबसाइट पर दर्ज करें। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आजकल पेटीएम की केवाईसी एवं चालू रखने के लिए फोन एवं मैसेज के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा लिंक भेजा जाता है, जिसको कदापि टच न करें। इससे आपका बैंक अकाउंट हैक हो जाता है। वहीं वरिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होने पर आप तत्काल 1930 नंबर डायल करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराएं। हाल ही में जनपद में कई प्रकार के साइबर अपराध हो चुके हैं, जिनको फतेहगढ़ साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा तीन साइबर अपराधियों को गोवा से अरेस्ट किया गया है। साइबर अपराध से बचने के लिए जानकारी ही बचाव है। साइबर अपराध के बारे में जानकारी देने के उपरांत एनसीसी कैडेट्स की क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर मेजर एसके माधव, लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा, चीफ अफसर सतीश चंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तथा थर्ड अफसर संतोष शुक्ला, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार दिनेश, बीएचएम बृजराज, हवलदार संजय आदि मौजूद रहे।
शूटिंग प्रतियोगिता में एमआईसी फतेहगढ़ ने बाजी मारी
