कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रत्नेश पुत्र विजयपाल शंखवार ने बीती रात दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी को फंदा बनाकर कुंडे में डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पुत्री रीना ने बताया कि मेरी मां शांति देवी और बहन सोनम आए दिन पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते रहते थे। बीते दिन १८ जून को पिता के साथ सोनम एवं शांति देवी ने मारपीट की थी। जिससे उनके सर में गहरी चोटें आई थीं। जिससे आहत होकर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 4:30 लगभग पिता घर पर नहीं थे। उन्हें ढूंढने पर ऊपर बने कमरे को देखा जो अंदर से बंद था। खिडक़ी खोलने पर देखा कि पिता फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक रत्नेश दिल्ली में अपनी पत्नी शांति देवी के साथ हेलपरी का कार्य करता था। 18 जून को दोनों पति-पत्नी दिल्ली से वापस अपने घर पर आए थे और पति-पत्नी की बीच विवाद हुआ था। जो मारपीट में बदल गया। पत्नी रात में घर छोडक़र चली गई एवं सुबह घर वापस आ गई। वहीं मृतक की बेटी सोनम का कहना है पिता आए दिन शराब पीकर मां के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते थे। जिसके कारण मम्मी के साथ हाथापाई हुई थी। जिसमें पिता के सर में चोटें आई थीं। पिता के द्वारा फांसी लगाए जाने में मेरी मां का कोई हाथ नहीं है। वहीं मृतक की अन्य पुत्रियां सोनम एवं मां शांति देवी के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की छ: बेटियां हैं। सबसे बड़ी रीना जिसकी शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की सोनम, नन्हीं, अन्नू, पायल, कीर्ती हैं। जिनकी उम्र 15 से 5 साल तक की है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।