मधुमक्खियों के हमले में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। मधुमक्खियों के हमले में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान सीएचसी में मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी नेकराम जाटव पुत्र उधौ बाग की रखवाली कर रहा था, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बागवान नेकराम जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया था। शाम तक जब नेकराम घर नहीं पहुंचा, तब परिजनों द्वारा बाग में जाकर पता किया गया, तो नेकराम घायल हालत में झाडिय़ों में पड़ा मिला। जिसके बाद घायल अधेड़ नेकराम को निजी चिकित्सक के यहां उपचार हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा मना करने पर परिजन घायल अधेड़ नेकराम को लेकर सीएचसी शमसाबाद पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन घायल अधेड़ नेकराम को लेकर लोहिया पहुंचे जहां से चिकित्सकों द्वारा घायल को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन घायल अधेड़ नेकराम को कानपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान घायल अधेड़ नेकराम ने दम तोड़ दिया। नेकराम की मौत की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक नेकराम जाटव की पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में दो पुत्र भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *