सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी 50 वर्षीय अघेड़ पप्पू पुत्र लालता प्रसाद ने 8 वर्षीय नाबालिग किशोर को लालच देकर बहका लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया। दरिंदे ने बालक को शौचालय में बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। जब अधेड़ बच्चे को ले जा रहा था। उस समय बच्चे की चाची कुछ दूर खड़ी देख रही थी। उसने भागकर सूचना बच्चे के घर पर दी। संयोग से उस समय घर पर कोई नहीं था। चाची आवाज लगा रही थी। आवाज सुनकर पड़ोस में गई बच्चे की दादी आ गई। दादी से चाची ने कहा कि तुम्हारे नाती को गांव का एक आदमी पकडक़र ले गया। उसे बचा लो कहीं उसकी हत्या ना कर दे। यह सुनते ही दादी दौडक़र मौके पर पहुंची। दादी के आने की आहट पाते ही आरोपी शौचालय से निकलकर भाग गया। बाहर आए बच्चे ने अपने साथ किए गए कुकर्म की पूरी बात दादी को बताई। मौके पर गांव के काफी लोग जमा हो गए। दादी ने बताया कि मेरे नाती के साथ आज जिसने बुरा काम किया है। इसी आदमी ने इससे पहले भी कुकर्म का प्रयास किया था। उस समय पुलिस को बताया था, लेकिन मामला रफादफा करा दिया गया था। आज फिर बच्चे के साथ इसी आदमी ने कुकर्म किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खोजबीन कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पीडि़त पक्ष ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी।
अधेड़ ने 8 वर्षीय नाबालिक को शौचालय में बंद कर किया कुकर्म
