ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

समधन, समृद्धि न्यूज़। एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई घटना के वाद करीब बीस मिनट तक घटनास्थल पर ट्रेन खड़ी रही जिससे रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों का लम्बा जाम लगा रहा
क्षेत्र के रामाश्रम स्थित गोशाला के पास शुक्रवार करीब तीन बजे रेलवे ट्रक पर फर्रुखाबाद से कानपुर जानें वाली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की कटकर दर्दनाक मौत हो गई घटनास्थल पर छपरा एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक खड़ी रहने के वाद रेलवे ट्रक से शव को उठाकर मलिकपुर रेलवे फाटक के पास उतारकर शिनाख्त के लिये रखा गया
मलिकपुर रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर गुरसहायगंज व फर्रुखाबाद मार्ग पर वाहनों का लम्बा जाम करीब एक घंटे तक लगे रहने से यात्रियों में काफी अफरातफरी माहौल बना रहा इसके वाद समधन चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये गये लेकिन कोई सुराग न लगने से शव को कन्नौज मोर्चरी भेजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *