मोटरसाइकिल की टक्कर से अधेड़ की मौत, मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मीठापुर निवासी काजल पुत्र राजेंद्र सिंह ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया दिनांक १२ फरवरी को 6.00 बजे पीडि़ता के पिता रजीपुर से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में ग्राम अलाउद्दीनपुर के पास जूनियर विद्यालय के नजदीक मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी75एफ2998 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से पिता की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिता राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार करने पर राहगीरों ने उन्हें उठाया और मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया एवं 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर पुलिस मौके पर आयी और मोटरसाइकिल एवं चालक को सौंप दिया। चालक एवं मोटरसाइकिल को थाने लेकर गई। पीडि़ता अपने पिता को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कमालगंज ले गई। जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान सैफई अस्पताल रेफर किया गया। सैफई से घर लाने पर दिनांक १५ फरवरी को सुबह 6.00 उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *