शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थिति ग्राम खुडिऩाखार थाना शमशाबाद के सामने बीते दिवस की देर शाम एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब थी, को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची कस्बा पुलिस ने गंभीर हुए अधेड़ को एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक की पहचान हुई। ग्राम प्रधान सुधीर गंगवार ने बताया मृतक बदरुद्दीन पुत्र जुम्मन खाँ शमशाबाद का निवासी है। उन्होंने यह भी बताया घटना के समय युवक की स्थिति काफी खराब हो गयी थी। इसलिए कोई भी पहचान नहीं सका, लेकिन बाद में बदरुद्दीन के रूम में पहचान हुई। मृतक ग्राम खुडिऩाखार थाना शमसाबाद का निवासी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की लोहिया में मौत
