शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे पजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ अंतर्गत ग्राम महरुपुर सहजू निवासी विद्याप्रकाश पुत्र स्व0 रहवारी जाटव उम्र करीब ५५ वर्ष का १३ मई को शाम करीब ७ बजे भजीजे लालू, अजय, दीपक, सोनेलाल के दामाद धीरज ले शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे विद्याप्रकाश गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। रात भर दबंगों ने उन्हें निकलने नहीं दिया। १४ मई को परिजन सुबह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शाम तक उनका इलाज चलता रहा। कल शाम को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने शव लेेने से इन्कार कर दिया। जिस पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी समझाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है और वो लोग हमें धमकी देकर गए हैं। जब तक वह लोग गिरफ्तार नहीं हो जाते है तब तक हम लोग शव नही लेंगे, तब सीओ सिटी प्रदीप सिंह आरोपियों के घर गए, लेकिन वह नहीं मिले। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।तब कहीं जाकर पुलिस ने अपनी मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया। मृतक मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की दो बेटी नीरज व मधू तथा पुत्र राजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *