नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। घर से सुबह मजदूरी करने गए अधेड़ घर वापस नहीं लौटा, पड़ोस के गांव कुतुबुद्दीनपुर में शाम को एक तेरहवीं की दावत में पहुंचा। वहां से लौटते समय नवाबगंज थाना क्षेत्र तथा कायमगंज थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर खेतों में अधेड़ के साथ मारपीट की गईं तथा साइकिल पड़ी मिली।
उससे कुछ ही दूरी पर एक समरसेबल पंप के पास खाली पड़े खेत में अधेड़ का शव पड़ा मिला तथा वहां एक खोखा कारतूस पड़ा था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कायमगंज मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ तथा थाना प्रभारी नवाबगंज अवध नारायण पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं 10:20 बजे फॉरेन्सिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
अधेड़ की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
