सपा प्रत्याशी के लिए सैनिक प्रकोष्ठ ने किया जन सम्पर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में सदर विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में जन सम्पर्क किया और पार्टी की रीति नीति का प्रसार किया। साथ ही सदर विधानसभा के अध्यक्ष यशभान सिंह की भाभी का बीते दिन निधन हो गया था। जिसके चलते पांचाल घाट पर पहुंचकर सैनिक प्रकोष्ठ ने अन्त्येष्टि में शामिल होकर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।प्रदेश सचिव रामाधार सिंह, जिलाध्यक्ष केके यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश सिंह व बेेंचे लाल यादव सहित पूर्व सैनिकों ने बंधौआ, बहादुरपुर, कैंट एरिया में जन सम्पर्क किया और डा0 नवल किशोर शाक्य को वोट देने की अपील की। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, दुरवीन सिंह, बहादुर सिंह, शम्भू दयाल, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *