मिल्कीपुर उपचुनाव देश के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव: अखिलेश यादव का बयान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को देश के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव बताया है. पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में भी भाजपा अपनी पकड़ खो रही है. किसान, व्यापारी, युवा और महिलाएं सभी उन्हें हराने के लिए तैयार हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में कोई व्यक्ति नहीं, पीडीए का प्रतिनिधि लड़ रहा है. इसीलिए हम चाहते हैं कि दुनियाभर के जो जर्नलिस्ट हैं वो इस चुनाव को देखने-समझने-कवर करने आएं. इस चुनाव की केस स्टडी करने के लिए हम दुनिया के बड़े विद्वानों को आमंत्रित करते हैं. अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि उप्र की सरकार इस उपचुनाव को ‘पारदर्शी चुनाब का उदाहरण’ बनाए और वो भी सबको आमंत्रित करे. मिल्कीपुर का चुनाव पीडीए बनाम भाजपा के भ्रष्ट तंत्र के बीच का मुकाबला है. भाजपा भीतरघात से पहले ही कमज़ोर पड़ गयी है. भाजपा को हराने के लिए किसान, महिला और युवा तैयार बैठे हैं.’ अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘मिल्कीपुर के चुनाव का रिज़ल्ट एक बड़ा संदेश देकर जाएगा. इस चुनाव के बाद भाजपा का ये भ्रम टूट जाएगा कि कुछ लोग हमेशा उन्हीं को बोट देते हैं. मिल्कीपुर में पीडीए का सौहार्द जीतेगा और साम्प्रदायिक राजनीति हारेगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *