डीएम के अर्दली के घर से लाखों की टप्पेबाजी

 जेवरात चमकाने के नाम पर पार कर ले गये युवक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के अर्दली के घर से दो युवकों ने लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर फरार हो गये। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गये, लेकिन तब तक टप्पेबाज आंखों से ओझल हो चुके थे। इस संदर्भ मेंं पुलिस से लिखित शिकायत की गयी।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के अर्दली के पद पर कार्यरत जगपाल का बेवर रोड स्थित पंचमुखी श्री हनुमानजी मंदिर के निकट धंसुआ में घर है। वह जब घर पर नहीं थे, तभी दो युवक टाई बेल्ट में उनके घर पहुंचे। घर पर मौजूद परिजनों को अपना परिचय उजाला वॉशिंग पाउडर की कम्पनी के कर्मचारी के रुप में दिया और अपने पाउडर की खासियत बताकर घर की महिलाओं को अपने झांसे में ले लिया और उनसे कहा कि हमारा पाउडर कपड़े ही साफ नहीं करता, घर में पुराने बर्तन, सोने, चांदी के आभूषण भी नये जैसा कर देता है। उन दोनों युवकों के कहने पर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण कीमत करीब दो लाख के थे, लाकर उन दोनों युवकों को दे दिये।

उन्होंने पाउडर से सोने की चेन, सोने की अंगूठी आदि जेवरात साफ कर एक पैकेट में बंद कर दिये और कहा कि कुछ देर तक इनमें हवा न लगे, इसलिए इसलिए इसमें रख दिये हैं, नहीं तो यह काले पड़ जायेंगे और उनसे पुरानेे बर्तन चमकाने की बात कहकर कहा कि ले आओ। इस दौरान एक थैली पकड़ा दी और कहा कि इनको थोड़ी देर बार खोलना हवा न लगे, नहीं तो तुम्हारे जेवरात काले पड़ जायेंगे। जब महिला उन्हें लेकर अंदर गयी और थैली खोलकर देखा, तो उसमें पत्थर की दो कंकड़ी रखी थीं। यह देख महिला के होश उड़ गये और उसकी समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हो गयी। भागकर देखा, तो तब तक दोनों ठग आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना के संदर्भ में लिखित तहरीर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिये। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो युवक घर के अंदर खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *