फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में कई नामी गिरामी ब्रान्डों की कंपनियों का सहारा लेकर उनके फर्जी लेबिल लगाकर पानी की बिक्री की जा रही है। जबकि यह पानी स्वास्थ्य के लिए कतई ठीक नहीं है। इसके बावजूद इसकी जमकर बिक्री हो रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के आवास विकास, कादरीगेट, रेलवे स्टेशन के आसपास जहां आम आदमी का हर समय आना जाना रहता है, वहां पर विभिन्न नामी गिरामी ब्रान्डों का फर्जी लेबिल लगाकर बानी की बोतलें बेंची जा रही हैं। बीते दिन समृद्धि न्यूज समाचार ने एक बिसलरी ब्रान्ड से मिलते जुलते ब्रान्ड की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, लेकिन इसके बाद भी फर्जी तरह से बिक रहीं पानी की बोतलें पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे ही एक अन्य ब्रान्ड प्योर स्प्रिंग वॉटर का भी पानी बाजार में खूब बिक रहा है। जबकि इस पानी की बोतल पर फर्जी लेबिल लगा है, जबकि असली लेबिल कुछ और ही है। ऐसे में यह पानी स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। कुछ लोग घरों में प्लांट लगाकर और फर्जी लेबिल लगाकर पानी की सप्लाई नगर में धड़ल्ले से कर रहे हैं, क्योंकि इसमें कमाई ज्यादा हो रही है। इसमें दो से तीन रुपये की बोतल तथा एक रुपया लेबिल आदि में खर्च हो जाता है और २० रुपये की बोतल बेची जाती है। जिससे एक बोतल पर सीधे १६ रुपये की बचत होती है।
नामी गिरामी ब्रान्डों का सहारा लेकर फर्जी लेबिल लगाकर बेचा जा रहा मिनरल बॉटर
