भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मिनी कुंभ मेला रामनगरिया

व्यवस्थाओं के नाम पर खानापूर्ति, सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने मेला श्री रामनगरिया में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मेला व्यवस्थापक को चेतावनी दी कि यदि दो तीन दिन में समस्याओं का समाधान न हुआ, तो संत समाज अनशन करने को बाध्य होगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सत्यगिरि महाराज ने मेला रामनगरिया का भ्रमण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें उन्हें मूलभूत समस्यायें जैसे बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त मिली। जिस पर उन्होंने बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित तथा शौचालय व सफाई ठेकेदार अनिल फौजी को चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त समस्याओं को दो तीन दिन में निस्तारण नहीं होता है, तो संत समाज अनशन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से आने वाले सरकारी पैसे का बंदरबांट कर लिया जाता है, जबकि मेले में सुविधायें नहीं दी जाती हैं। रात्रि में बिजली न होने से कल्पवासियों व संतों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं शौचालयों की संख्या कम होने से भी समस्यायें आ रही हैं। कुल मिलाकर मेले में काफी अव्यवस्थायें हैं। जिससे संत समाज में आक्रोश देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *