सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैलगाड़ी चालकों को लिया हिरासत में
खनन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराकर बैलगाडिय़ों को किया सीज
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बालू से भरी बैलगाड़ी को पकडऩे का प्रयास करने पर खनन अधिकारी के चालक के साथ बैलगाड़ी चालकों ने मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कर लिया। खनन अधिकारी ने सभी बैलगाडिय़ों को सीज कर दिया।
शनिवार को सुबह 8.30 बजे बल्लू बेहटा थाना कायमगंज क्षेत्र की तरफ से बालू से भरी हुई बैलगाड़ी कस्बा शमशाबाद की तरफ आने की सूचना पर चौमुखे महादेव पशुपति नाथ मंदिर के पास खनन अधिकारी के ड्राइवर पंकज यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी मनोहर नगर थाना मेरापुर द्वारा बैलगाड़ी चालकों को पकडऩे का प्रयास किया गया, तो बैलगाड़ी चालकों ने पंकज उपरोक्त के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले सानू, इमरान पुत्रगण इकरार, कश्मीर उर्फ तेजराम पुत्र रामविलास निवासी शमशाबाद को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 131/24 धारा 115(2)351(3)352 बीएनएस में पंजीकृत कर लिया। बैलगाडिय़ों को खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह द्वारा सीज कर दाखिल कर दिया गया। वहीं घायल चालक पंकज ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
बालू से भारी बैलगाड़ी पकडऩे पर खनन अधिकारी के चालक से मारपीट
