प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का दौरा 21 नवम्बर को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला के प्रभारी व पर्यटन एवं संस्कृतिक विभाग के मंत्री जयवीर सिंह एक दिवसीय दौरे पर 21 नवम्बर को आ रहे है। उनके दौरे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
पर्यटन एवं संस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री ठा0 जयवीर सिंह २१ नवम्बर दिन शुक्रवार ११ बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पहुंचेगें। इस दौरान विचार विमर्श व चर्चा करेंगे। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी बैठक में चर्चा करेंगे। कलेक्टे्रट सभागार में विकास कार्य व कानून व्यवस्था की बैठक कर समीक्षा करेंगे। इसके उपरान्त ३ बजे पत्रकारों से रुबरु होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *