
फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मंत्री जल शक्ति/सिचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियत्रंण लघु सिचाई, नमामि गंगे स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम जंजाली नगला ब्लाक कमालगंज में निर्माणाधीन बाढ़ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया एवं चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। उन्होंने कहा कि विगत समय में बाढ़ कटान से जिन लोगों को हानि हुई है उनका पुन: सर्वे कराकर समुचित लाभ दिया जाये।
चौपाल में मंत्री ने ग्रामीणों से पूंछने पर बताया गया कि बाढ़ परियोजना के निर्माण से ग्रामीण को बहुत बड़ी राहत हुई है। आस-पास के ग्रामीणों को भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि गंगा में केवल स्नान करे, पानी के साथ खिलवाड़ ना करे, ताकि कोई जनहानि ना हो। गंगा को गन्दा ना करे और ना कोई गन्दगी डाले। मां गंगा को स्वच्छ बनाने का जो सरकार का संकल्प है उसको पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 15 जून तक सभी बाढ़ परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया है। बाढ़ परियोजनाओं का निर्माण होने से जनहानि में बहुत बड़ी कमी हुई है, नामात्र जनहानि हुई है। केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत हर घर नल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी को अपने घरों में शुद्ध जल प्राप्त हो सके। सभी ध्यान रखे कि पानी को अनावश्यक नहीं बहाना है पानी को बचाना भी है। वहीं मंत्री ने ग्राम छीतापुर कपूरापुर ब्लाक कमालगंज का में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया एवं चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हर घर जल योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क टंकी का कनेक्शन दिया गया है। ताकि आपको शुद्ध पानी मिल सके। पानी को बहाये ना पानी को बचाने का भी कार्य करे और वर्षा के पानी को भी जमा करने का कार्य करे। मंत्री जी संबंधित कार्यदायी संस्था को एक माह के अन्दर सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लघु सिचाई विभाग द्वारा 29 किसानों को नि:शुल्क बोरिंग का लाभ दिया गया है। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ, ग्राम प्रधान, संबंधित सभी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
