प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षों की मां की तरह सेवा करने की दी नसीहत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सूबे की सरकार के विशाल वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पुठरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री एवं सीतापुर सदर विधायक राकेश राठौर गुरु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कानपुर मंडलायुक्त के0 विजयेन्द्र पांडियन ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 37 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में जनपद में 62,000 पौधों का रोपण किया किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का विशेष महत्व है। उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए बताया कि अत्यधिक वृक्षों की कटाई से ऑक्सीजन की कमी की समस्या उत्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को एक पेड़ मां के नाम शीर्षक दिया है। इसका उद्देश्य है कि लोग पौधों की देखभाल अपनी मां की तरह करें। यह कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा मानव जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण संतुलन अति आवश्यक है। पेड़ों के अत्यधिक कटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। जिसके कारण अनेक बीमारियां मानव जीवन को घेर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेकर अपने घर यह अपने आसपास के क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि इस पर्यावरण असंतुलन को रोका जा सके। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पौधरोपण अभियान प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य कल्याण के लिए चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में ऐसे अभियानों की आवश्यकता आन पड़ी है, क्योंकि बिगड़ते हुए पर्यावरण संतुलन को पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान से सभी को जुडऩा होगा। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को हम सभी को तेज करना है। धर्म संस्कृति के बारे में जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम होगा पीपल, तुलसी का, वट वृक्ष लगाने की क्या महिमा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, आयुष राजपूत के अलावा एडीएम अरुण कुमार, पी0डी0 कपिल कुमार, बीएसए अनुपम अवस्थी, डी0डी0ओ0 कपिल कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, डीएफओ आदि आला अधिकारियों हवन पूजन के बाद वृक्षारोपण किया
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में राज्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण
