एसआईआर की समीक्षा बैठक में बोली उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी कि पात्र छूटे न और अपात्र शामिल न किया जाए

 हरदोई, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अपनी विधानसभा 155 शाहाबाद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में भाग लेते हुए कहा कि कोई भी मतदाता एसआईआर से छूटे नहीं। श्रीमती तिवारी ने उक्त कार्य में लगे बीएलओ और पार्टी जनों का आभार जताया।इसी के निमित्त क्षेत्रीय विधायक/उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने यहां नगर मंडल शाहाबाद मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।
जिसमें बीएलए 2 शक्तिकेन्द्र संयोजक,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह एस आई आर कार्य में सहयोग करें, एवं अधिक से अधिक पात्र लोगों के फॉर्म जमा करवाकर उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवायें।साथ ही यह भी देखें कि कोई पात्र छूटे नहीं तथा कोई भी अपात्र मतदाता सूची में जुड़ न सके।
बैठक मे नगर अध्यक्ष अनिल पान्डेय पिन्टू,महामंत्री सुभाष सिंह,सुभाष रस्तोगी,विकास मौर्य आयुष मोहन शुक्ला , रामसागर राठौर अमित राठौर,अनिल राठौर,रमेश राठौर, अनुराग श्रीवास्तव,सौरभ लाहौरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृति वर्मा, अनीता राजपूत सहित नगर कमेटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *