हरदोई, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को आई0 टी0आई0 हरदोई में नितिन अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्यनिषेध, प्रेमावती पीके वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष,अजीत सिंह बब्बन द्वारा दिव्यांगजन बंधुओ को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन आदि 144 लाभार्थियों को 169 सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को वितरीत किये गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संजय कुमार निगम द्वारा दिव्यांगजनो हेतु दुकान संचालन/निर्माण, पेंशन, सहायक उपकरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हरदोई, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं समस्त दिव्यांगजन स्टाफ उपस्थित रहे। जानकारी जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने दी।
