मनरेगा में मजदूरी कर रहे नाबालिग बच्चे

क्या ऐसे ही लगेगी बाल मजदूरी पर रोक
दलेलगंज में नाला सफाई के नाम पर हुआ लाखों का खेल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
शमसाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत करनपुर गंगतारा में ग्राम प्रधान अनवर द्वारा नाबालिग बच्चों से इंटरलॉकिंग कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें 6 फरवरी से लगातार 19 मजदूर फावड़ा चलाते हुए कागजों में नजर आ रहे हैं, जबकि धरातल पर ऐसा कुथ भी नहीं है। नाम मात्र के लिए एक दो मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। वहीं मनरेगा मजदूर सिर्फ कागजों में दौड़ रहे हैं, जबकि धरातल पर दबंग ग्राम प्रधान द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगाया जा रहा है।

एक तरफ जहां सरकार सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं ग्राम प्रधान तीन नाबालिगबच्चों से मजदूरी करवा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में पुरानी ईंटें व घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा नाला निर्माण कार्य में पुरानी ईंटें व घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर जोरदार तमाचा है। एपीओ कुलदीप ने बताया कि मैं बाहर हूँ। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
वहीं इसी विकास खंड की दूसरी ग्राम पंचायत दलेलगंज में भ्रष्ट ग्राम प्रधान अनमोल द्वारा पिछले 6 फरवरी से हरी यादव के खेत से श्रीपाल के खेत तक नाला खुदाई व सफाई कार्य के नाम पर मनरेगा में लाखों का घोटाला किया जा रहा है। जिसमें 4 मस्टरोल दर्शाकर 40 मनरेगा मज़दूरों की हाजिरी लगाई जा रही है, जबकि मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सुबह को 2-4 लोग फावड़ा लेकर आते हैं और हाजिरी लगवाने का बहाना बताकर 10-15 मिनट में ही वापस चले जाते हैं।

जिससे यह प्रतीत होता है कि भ्रष्ट ग्राम प्रधान द्वारा लाखों का घोटाला किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। विकास खंड शमशाबाद में इस समय घोटालेबाजी अपनी चरम पर है। जिसमें विकास खंड की दर्जनों ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिनमें मुख्य रूप से शरीफपुर छिछनी, सैदपुर रहमदादपुर, छछोनापुर पट्टी, कुइयांखेड़ा, कलुआपुर सानी, खगऊ, मिल्क सुल्तान, नगला दमू, नटवारा हैं। जिनमें ग्राम प्रधानों द्वारा जमकर मनरेगा कार्यों में लूट मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *