अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खेत में जानवर चराने गयी एक बच्ची के साथ अधेड़ ने अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के संदर्भ में जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के एक गांव निवासी नाबालिक बच्ची बीती शाम खेत में जानवर को चराने गयी थी। वहां मौजूद एक अधेड़ ने बच्ची को अपने पास बुलाया और अपने फोन से अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसका बच्ची ने विरोध किया और वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के संदर्भ में पूरी जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल ११२ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को अपनी हिरासत में लेकर थाना जहानगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *