आगरा: आगरा में एक नाबालिग दलित बच्ची को एक युवक रात को घर से उठाकर ले गया और एकांत स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसमें वह एक बच्ची को ले जाते हुए दिख रहा है। पीडि़त बच्ची ने परिवार को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर खेरागढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि जब वह बच्चाी को उठाकर ले जा रहा था तो वह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। जिससे यह तो स्पष्ट हो गया कि वह अगवा कर बच्ची को ले गया। पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
