शरारती तत्वों ने पीरा के महाराज की माजर की क्षतिग्रस्त

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गाँव देवसनी से कुछ ही दूर पर स्थित पीरा के महाराज की प्राचीन मजार को सोमवार देर रात्रि अज्ञात शरारतीतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो मजार को टूटा देखकर उनमें हडक़म्प मच गया। घटना की सूचना मेरापुर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचकर मेरापुर थाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने जाँच पड़ताल की। देवसनी के ग्रामीणों ने बताया कि यह मजार लगभग 200 वर्ष पुरानी है। मजार के पास एक देव स्थान भी है। गॉव में एक भी मुस्लिम परिवार न होने के बावजूद गाँव के हिन्दू परिवार ही मजार और देव स्थान पर पूजा करते रहे हंै। सोमवार को भागवत कथा के बाद भण्डारा भी हुआ। मजार को तोड़े जाने से ग्रामीण अचंभित हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *