कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ड्यूटी करने जा रहे चीनी मिल के सिक्योरिटी इंचार्ज को हमलावरों ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। पीडि़त ने अपना मेडिकल परीक्षण कराया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर पट्टी निवासी सन्जीव उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह चीनी मिल में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत है।
बीती रात वह ड्यूटी करने चीनी मिल जा रहा था। जैसे ही वह चीनी मिल एल्कोहल फैक्ट्री के पास पहुँचा, तभी तीन हमलावरों ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर व सिर में चोटें आईं। सूचना पर पहुँचे मन्डी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने जाँच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर मेडीकल परीक्षण करवाया।
