फिरौती के लिए कथित विदेशी कंट्री कोड से आ रही कॉल
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। एक छात्रा के लापता होने के सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के लापता होने के बाद उसके परिवार वालों के मोबाइल पर विदेश के कंट्री कोड 92 से व्हाट्सएप पर फिरौती की कथित कॉल आ रही है। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जाँच कर रही है।
थाना कमालगंज के बहादुरपुर निवासी राहुल पुत्र रामनरेश नें थाना कमालगंज में गुमशुदगी दर्ज करायी। जिसमें कहा की बीते 17 दिसम्बर को उसकी 21 वर्षीय बहन योजना राजपूत सुबह लगभग 11 बजे अपने घर से रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा गयी थी, लेकिन वापस नहीं आयी। योजना की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस नें 18 दिसम्बर को योजना की गुमशुदगी पंजीकृत कर ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 22 दिसम्बर को लापता योजना के भाई राहुल ने पुलिस को फिर एक तहरीर दी। जिसमें बताया की योजना की सहेली सोनम निवासी कन्नौज अपने भाईयों के सहयोग से योजना को बेचने के उद्देश्य से उसे अपने साथ ले गयी इसके बाद लापता योजना के परिजनों के फोन पर विदेश के कंट्री कोड 92 से व्हाट्सएप पर फिरौती की कथित कॉल आ रही है। फोन करने वाला शख्स योजना के परिजनों से 2 से 5 लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहा है। फिरौती की रकम बैंक खाते में डालने का दबाब बना है। परिजन जब रकम की मात्रा कुछ कम करने की कहते हैं, तो फोन कर फिरौती मांगने वाला शख्स योजना के ना मिलने की धमकी दे रहा है। जिससे परिजन हैरान है। फोन करने वाला शख्स कह रहा है की रकम देने के बाद लडक़ी घर से 20 किलोमीटर दूर कहीं मिलेगी। कमालगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। पाकिस्तान कोड से आ रहे फोन नम्बर की भी जाँच की जा रहा है। फोन करने वाले साइबर ठग हो सकते हैं।
पुलिस के लिये सिरदर्द बनी लापता छात्रा
