स्वर्गधाम के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक व डीएम ने किया निरीक्षण

मेजर की सौगात: एक करोड़ से बनने वाले कार्यों की दी जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने एक करोड़ की लागत विकास कार्य करने के लिए पांचाल घाट स्थित स्वर्गधाम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्वर्गधाम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण के बारे में जानकारी दी। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि उनका संकल्प 1 करोड़ रूपयों की लागत से स्वर्ग धाम का सौंदर्यीकरण कराने का। जिसमें उनकी विधायक निधि पंचायती राज्य विभाग की धनराशि से कार्य होंगे। स्वर्गधाम प्रवेश द्वार पर भव्य गेट का निर्माण कराया जाएगा। स्वर्ग धाम की पूरी सडक़ की पुन: मरम्मत, नवीनीकरण, चौड़ीकरण, मार्किंग, लाल लाइटें, सडक़ के नीचे बिंकर्स, सोलर लाइटें एवं 30 फीट ऊंची सेमी हाई मार्क लाइट लगाई जाएगी। सडक़ के दोनों तरफ नाली की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो अंत्येष्टि स्थलों का उच्चीकरण व नवीनीकरण कराया जाएगा। पार्किंग स्थल के पास बैठने के लिए करीब 50 फुट लंबा सीटिंग सीट का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग जिले का सबसे मजबूत और सबसे सुंदर मार्ग बने। डीएम ने बताया कि पंचायती राज विभाग से भी करीब 24 लाख का धन आवंटित हो गया है। सदर विधायक की निधि से 50 लाख रुपए मिलेंगे, शेष धनराशि सीएसआर फंड कंपनियों और निगम से कराने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डीआरडीए, पीडब्लूडी व आर ईएस के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *