बुद्ध बिहार के अम्बेडकर पार्क में किया गया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील कायमगंज के ग्राम चिल्सरी स्थित भन्ते डी0आर्य देव बुद्ध बिहार में 19वां बौद्ध मेला धूमधाम से मनाया गया। भिक्षु पदम गुप्त ने वुद्ध वंदना कराई। इस दौरान राहुल शाक्य एडवोकेट, लडै़ते लाल, उत्तम, अवधेश सिंह शाक्य, आचार्य गिरीश बाबू, गीता बौद्ध, विजय सिंह शाक्य, संघ दीप, फूल सिंह, लालाराम, शिवम शाक्य, परषोत्म शाक्य आदि मौजूद रहे। भाजपा विधायक सुशील शाक्य, बुद्ध विहार के संस्थापक कर्मवीर शाक्य एवं समाज सेवी शाक्य अशोक मौर्य ने बुद्ध विहार के अंबेडकर पार्क में बोधि वृक्ष एवं बरगद के पौधे लगाये।
विधायक सुशील शाक्य एवं कर्मवीर शाक्य ने फीता काटकर बौद्ध मेले का शुभारंभ किया। विधायक सुशील शाक्य ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने कभी मूर्ति पूजा नहीं की। उन्होंने भगवान का खंडन किया था और ईश्वर पूजा को मूर्खता बताया था। बुद्ध का धम्म पाखंड का नहीं है हम लोग बौद्ध पद्धति से पूजा करते हैं। भगवान बुद्ध के परिनिनिर्वाण के पश्चाल उनकी मूर्ति बनाई गई थी। उन्होंने दु:ख का कारण के साथ ही निवारण बताया है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग शिक्षित नहीं बनेंगे तब तक यह बौद्ध धर्म एवं संगठन से दूर रहेंगे। विपश्यना के साथ जब पंचशील त्रिशरण का अनुसरण करेंगे तभी सच्चे बौद्ध बन सकेंगे। धम्म का कवच बुद्ध विहार है। उन्होंने कहा कि बुद्ध विहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए अन्य जातियों को जोडऩा होगा। कर्मवीर शाक्य ने पूरा जीवन बुद्ध के सामाजिक न्याय समता भाईचारा में लगा दिया है। कर्मवीर शाक्य ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिद्धार्थ गौतम शाक्य कुल में पैदा हुए थे। राजपाट को त्याग करने वाले सिद्धार्थ गौतम ने बोधगया में पीपल वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या की, तभी उन्हें ज्ञान प्राप्त हो गया। उसी समय वह सम्यक समबुद्ध हो गए थे। वह दुनिया के वह पहले मानव थे जिन्होंने समानता भाईचारा सामाजिक न्याय का वैज्ञानिक धम्म का उपदेश दिया। समाज सेवी अनाथ पिण्डक सत्य प्रकाश अग्रवाल को मेले का उद्घाटन करना था, लेकिन किसी कारण उनके न आ पाने के कारण विधायक एवं कर्मवीर शाक्य ने मेले का उद्घाटन किया। समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने इस शुभ अवसर पर मेला प्रबंधन को गर्मी से राहत के लिए कूलर भिजवाया एवं अनुयायियों के लिए लस्सी की व्यवस्था की। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, दिल्ली के इ0 देवेन्द्र सिंह शाक्य, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष कुलदीप कठेरिया, अशोक कुमार मौर्य, कैलाश चन्द्र गौतम, संगदीप बौद्ध, डा0 दुर्वेश, पपड़ी के सुखराम सिंह, संतोष बौद्ध, पुरुषोत्तम सिंह, आर.एस. माथुर, इमादपुर के प्रधानाचार्य बाबूराम, विजय सिंह शाक्य, शिवम शाक्य, प्रधान मगंली प्रसाद बाल्मीकि, सुनील कुमार प्रजापति, भूपाल सिंह मुनीम, सतीश चन्द्र, डा0 ब्रजमोहन, गोपी सिंह, रोहित सिंह, दशरथ सिंह राठौर, सुधीर कुमार, कश्मीर सिंह, विमल कुमार, नवीन कुमार, आनन्द किशोर, नवनीत कुमार, सौरभ, राजीव, सूरज शर्मा, सोमेश, भाई लाल, सर्वेश कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मेले में देर रात तक भगवान बुद्ध की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीतों का आयोजन हुआ।
विधायक ने फीता काटकर किया 19वें बौद्ध मेले का शुभारंभ
