नवाबगंज टाउन के लिए नये फीडर का विधायक ने किया शुभारंभ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नवाबगंज टाउन के लिए एक अलग फीडर का पूजन कर शुभारंभ किया। इस पहल से नगर पंचायत के उपभोक्ताओं को अब बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विधायक सुशील शाक्य ने बताया कि अब तक नवाबगंज टाउन को विभिन्न फीडरों से बिजली मिलती थी। जिससे आए दिन फॉल्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। नए अलग फीडर के शुरू होने से नगर पंचायत के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन साढ़े इक्कीस घंटे बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। एक्सईएन ग्रामीण शिवशंकर ने आश्वासन दिया कि सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से यह भी कहा कि यदि किसी का बिल गलत आ रहा है, तो उसे ठीक कराया जा सकता है। इस अवसर पर एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह, जेई अब्दुल मजीद, नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह राठौड़, स्वदेश, भाजपा नेता पूर्व प्रधान उखरा उमेश चंद्र दीक्षित, अखिलेश भारद्वाज, लाइनमैन वीर सिंह, प्रदीप कुमार, अनिरुद्ध सिंह, हुकुम सिंह, प्रमोद कुमार, एसएसओ दीप सिंह और जनसेवक राहुल यादव राज, आशीष यादव, प्रदीप यादव सहित कई विद्युत कर्मी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *