संकिसा, समृद्धि न्यूज। भाजपा विधायक सुशील शक ने आज सायं संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध बिहार के सभागार में फीता काटकर संकिसा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने धरती पर आकर पूरी मानवता का कल्याण किया। उनके उपदेशों का पालन करने से पूरा जीवन बदल जाएगा। उन्होंने समारोह में कम अनुयायियों को देखकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्ध ने हमारे समाज में ही जन्म लिया था, लेकिन समाज के लोगों में बुद्ध की जन्म जयंती पर खुशी का भाव नहीं है। यदि खुशी का भाव है तो वह भी प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
हम लोग अपने बच्चों का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं लोगों को बुलाकर उनको जलपान कराकर बच्चों को आशीर्वाद दिलाते हैं। होली दिवाली के त्यौहार भी धूमधाम से मनाते हैं। अंबेडकर जयंती भी धूमधाम से मनाई जाती है। विधायक ने भिक्षुओं की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा की वह बुद्धम शरणम गच्छामि का पाठ पढ़ाकर इसका अर्थ भी समझते हैं, लेकिन स्वयं बौद्ध धर्म के नियमों का पालन नहीं करते हैं। जबकि बौद्ध धर्म जीवन जीने का तरीका है। इससे पूर्व विधायक कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु डॉक्टर धम्मपाल महाथैरो, कर्मवीर शाक्य ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को नमन करते हुए पूजन किया। इस मौके पर भिक्षु शील प्रिय, भिक्षु धम्म रत्न, भिक्षु धम्म रक्षित, जय सिंह, रघुवीर शाक्य, राहुल शाक्य एडवोकेट, डॉक्टर देवेश शाक्य, पवन शाक्य,. भूपेंद्र सिंह शाक्य, राम सेवक शाक्य, विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाहा, सोनू राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विधायक ने फीता काटकर संकिसा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का किया उद्घाटन
