विधायक ने किया जन आरोग्य केंद्र मेडिकल स्टोर का शुभारंभ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के मेन चौराहे पर सरकारी योजना के तहत खोले गए जन आरोग्य केंद्र मेडिकल स्टोर का क्षेत्रीय विधायक तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित मेन चौराहे पर भाजपा नेता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर स्वदेश के प्रतिष्ठान पर सरकार की योजनाओं के तहत चलाई जा रहे जन आरोग्य केंद्र मेडिकल स्टोर का क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिससे आम जन में खुशी का माहौल दौड़ गया। जिसमें प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई योजना के तहत जन आरोग्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाई पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह जानकारी योगेंद्र सिंह राठौर स्वदेश ने दी। उन्होंने बताया की अन्य मेडिकल स्टोर पर जो दवा 100 की मिलती है वह दवा जन आरोग्य केंद्र मेडिकल स्टोर पर 50 रुपये की मिलेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, रवि शंकर चौहान, विजय प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, डॉ विनय सक्सेना, कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, शिवमंगल सिंह गौर, आकाश गौर सहित तमाम आम जनमानस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *