शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अपना दल एस युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत कटियार के साथ ही कायमगंज विधान सभा से अपना दल एस की विधायिका सुरभि को भी उत्तर प्रदेश में होने वाले चौथे चरण के लोक सभा चुनाव के लिए होने वाले प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। अपना दल एस पार्टी द्वारा घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में फर्रुखाबाद के चार नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जिससे जिले में अपना दल एस के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं में जश्न का माहौल है। ज्ञात हो कि सुरजीत कटियार फतेहगढ़ निवासी है और उनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है तथा उनकी छवि काफी तेज तर्रार युवा नेता की है। जिसके कारण पार्टी द्वारा उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपना दल एस की कायमगंज विधान सभा से विधायक सुरभि व सुरजीत कटियार को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा बधाई दी गयी।
